उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट पर Akhilesh Yadav बोले- बीजेपी जब…

यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट पर Akhilesh Yadav बोले- बीजेपी जब...

Akhilesh Yadav: यूपी में SIR प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गयी है. अब इस पर समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी को निशाने पर लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी जब हारने लगती है तो चुनाव आयोग से हाथ मिला लेती है. इसके बावजूद जिस तरह लोकसभा में हराया था. उसी तरह से 2027 में भी बीजेपी को हराएंगे.” इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूपी में बीजेपी को सबसे पहले हराएंगे, उसके बाद राजस्थान या दूसरे राज्यों का रुख करेंगे. वहीं उन्होंने SIR के जरिए PDA के वोट काटने का भी आरोप लगाया और पश्चिम बंगाल में ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन टूटने पर कहा कि वहां बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता.

वोटर लिस्ट को लेकर अखिलेश यादव आक्रामक

फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी के साथ ही चुनाव आयोग पर भी सीधा हमला बोला है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी जब भी हारती है तो चुनाव आयोग को आगे कर देती है. लेकिन 2027 में बीजेपी को हराएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिये पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यकों के वोट काटे गए. योजनाबद्ध तरीके से बीजेपी और चुनाव आयोग PDA के नाम डिलीट कर रहे हैं. फॉर्म-7 इसका बड़ा हथियार बना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *