लखनऊ में अवैध प्लाटिंग तोड़ने पहुंचे अफसरों का घेराव, ग्रामीणों ने रोका रास्ता

लखनऊ में अवैध प्लाटिंग तोड़ने पहुंचे अफसरों का घेराव, ग्रामीणों ने रोका रास्ता

लखनऊ: राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र के बिकामऊ गांव में मंगलवार (07 अप्रैल) को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। परिवर्तन जोन-4 की टीम अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान एलडीए की जेसीबी ने दो अवैध प्लाटिंग में तोड़फोड़ की।

इसी बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने रिंग रोड स्थित चौराहे पर प्राधिकरण टीम का घेराव कर नारेबाजी की। एलडीए के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सुरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, केपी सिंह, आशीष सिंह, राम प्रकाश सिंह, कमला समेत कई लोग बिना मानचित्र पास करवाए निर्माण करवा लिया था। इसको लेकर उन्हें कई बार नोटिस भी जारी किया गया था।

Post Comment

You May Have Missed