पाकिस्तान सरकार ने बढ़ाई इमरान खान की मुश्किल, उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला

पाकिस्तान सरकार ने बढ़ाई इमरान खान की मुश्किल, उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला

Pakistan News: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। सरकार ने जेल में बंद खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर देश विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह जानकारी सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दी।

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोमवार को घोषणा की है कि संघीय सरकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट ने दी है राहत

फिलहाल, 71 वर्षीय इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मंत्री तरार ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने के लिए सबूत मौजूद हैं और सरकार पार्टी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी। बता दें, सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित सीटों के मामले में पीटीआई और अवैध विवाह मामले में इमरान खान को राहत दी है।

Post Comment

You May Have Missed