उत्तर प्रदेश, सोशल मीडिया

Lucknow: क्रिकेटर कुलदीप के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी और अखिलेश, दिग्गज खिलाडियों का भी लगा जमावड़ा

Lucknow: क्रिकेटर कुलदीप के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी और अखिलेश, दिग्गज खिलाडियों का भी लगा जमावड़ा

Lucknow: भारतीय क्रिकेट टीम में चाइनामैन के नाम से पॉपुलर कुलदीप यादव का भव्य रिसेप्शन लखनऊ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी पहुंचे। साथ ही टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कुलदीप यादव और वंशिका ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी आशीर्वाद लिया। वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आयोजन में पहुंचे। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *