उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा करेंगे Avimukteshwaranand! गोरखपुर से होगी शुरुआत

81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा करेंगे Avimukteshwaranand! गोरखपुर से होगी शुरुआत

Avimukteshwaranand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने 81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा यात्रा की घोषणा की है. इस यात्रा को ‘गविष्ठि यात्रा’ का नाम दिया गया है. उनकी यात्रा तीन मई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी. ये गोरखपुर से शुरू होगी और गोरखपुर में ही खत्म होगी. उन्होंने कहा कि हम बिल्कुल राजनीति नहीं करेंगे. गाय की रक्षा की बात करेंगे और तथ्य के साथ जनता के सामने रखेंगे. शंकराचार्य ने कहा कि परिक्रमा यात्रा जहां से शुरू होगी, वहीं समापन होगा. उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को फिर यहीं इकट्ठा होंगे. बरसाती पहनकर खड़े होंगे लेकिन सभा होगी. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि नागा सेना की तर्ज पर चतुरंगिणी का निर्माण होगा.

ये राजनीति की नहीं, धर्म की सभा है

लखनऊ में शंकराचार्य ने कहा कि अब भाजपा भागपा हो गयी. उन्होंने कहा कि ये राजनीति की सभा नहीं, धर्म की सभा है. ये जो सभा आज हो रही है, ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पूरा बल लगा देने के बाद का शंखनाद कार्यक्रम है. शंकराचार्य ने कहा कि कांशीरामजी झोला लेकर पैडल मारते गांव-गांव गए थे. चबूतरों पर बैठकर लोगों से बात की थी. इसी यूपी में उनकी शिष्या मायावती ने चार बार शासन किया. हम प्रजा के कल्याण की कामना करने वाले हैं. जो प्रजा को ताक पर रखकर केवल अपनी बात सोचता है, वो आशीर्वाद का भागी नहीं हो सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *