रेलवे में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्दी करें

Railway Recruitment: नार्थ ईस्टर्न रेलवे ने बीते दिनों एक नोटिफिकेशन जारी कर बंपर पदों पर भर्ती करने का एलान किया था. नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे में एक हजार से ज्यादा अप्रेंटिस के पद भरे जाने थे. जिनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज है. अधिसूचना के अनुसार नार्थ ईस्टर्न रेलवे इस अभियान के जरिए अप्रेंटिस के कुल 1104 पद भरेगा.

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ हाई स्कूल/10वीं पास होना चाहिए. साथ ही सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से लेकर 24 साल के मध्य होनी आवश्यक है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन करने के लिए शुल्क 100 रुपये तय किया गया है.

Post Comment

You May Have Missed