लखनऊ: लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में महिला अग्निवीर भर्ती रैली हो रही है, जिसमें दौड़ते-दौड़ते तीन अभ्यर्थी गिरकर बेहोश हो गईं। लॉन्ग जंप के दौरान एक अन्य अभ्यर्थी के पैर में मोच आ गई। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। 8 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने पर ग्रेड-वन और 8 मिनट में पूरी करने पर ग्रेड-टू दिया गया। दौड़ में सफल अभ्यर्थी 3 फीट हाई जंप और 10 फीट लॉन्ग जंप के लिए क्वालिफाई कर रही हैं। हाई जंप और लॉन्ग जंप में अभ्यर्थियों को 3-3 चांस दिए जा रहे हैं।
यूपी-उत्तराखंड की 1000 अभ्यर्थी
रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की करीब 1000 अभ्यर्थी हिस्सा ले रही हैं। इस रैली में वही अभ्यर्थी शामिल हो रही हैं, जिन्होंने जुलाई 2025 में ऑनलाइन सीईई परीक्षा पास की थी। उन्हें पहले ही ईमेल के जरिए एडमिट कार्ड भेजे गए थे। सेना अधिकारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और मेरिट के आधार पर ही चयन होगा। अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौड़ में क्या है यूनिक?
- पहले स्टॉपवॉच के थ्रू टाइमिंग नोट की जाती थी, लेकिन अब कमरे में लगे हुए डिजिटल क्लॉक के थ्रू होता है।
- पहले हाथ में आईडी कार्ड लेकर बच्चे दौड़ते थे लेकिन अब उनके हाथ में रिश्ट बैंड लगाया जा रहा है, जिससे उनका यूनिक नंबर रहता है।
- अभ्यर्थियों को आर्मी द्वारा शर्ट दी जा रही है जिस पर यूनिक नंबर लिखा रहता है।
- पूरे कैंपस में 50 से 60 इंटीग्रेटेड कैमरे लगाए गए हैं।
8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़
महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी है। अभ्यर्थी पूरे दमखम से दौड़ में हिस्सा ले रही हैं। 8 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने पर ग्रेड-वन और 8 मिनट में पूरी करने पर ग्रेड-टू में रखा गया।
अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश के अनुसार तड़के 4 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गईं। तड़के 4 बजे रिपोर्ट किया।