UCO Bank Recruitment: 544 भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

UCO Bank Recruitment: 544 भर्तियों के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

UCO Bank: यूको बैंक ने कुछ समय पहले अप्रेंटिस के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली थी. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई 2024 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 544 पदों पर भर्ती होगी. ये पद अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए हैं और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं.

आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. इसके लिए आपको यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाना होगा. यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं. सेलेक्ट होने पर नियुक्ति स्टेट-वाइज होगी. चयन के लिए किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी. सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. एज लिमिट 20 से 28 साल तय की गई है.अप्लाई करने के लिए शुल्क 1000 रुपये है प्लस गेटवे चार्जेस देने हैं. वहीं आरक्षित श्रेणी को 500 रुपये प्लस गेटवे चार्जेस देने हैं. सेलेक्ट होने पर हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड के रूप में कैंडिडेट को दिया जाएगा.

Post Comment

You May Have Missed