स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सत्र के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी शुरू हो चुकी है। कुल 77 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी बोली लगा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार (16 दिसंबर) को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऋषभ पंत (27 करोड़) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ी 20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा एक समान 14.20-14.20 करोड़ रुपये में बिके हैं। दोनों को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 30 लाख की बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा। प्रशांत उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि कार्तिक राजस्थान के हैं। इनके अलावा, जम्मू एंड कश्मीर के आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
मथीशा पथिराना कोलकाता में शामिल
तेज गेंदबाजों के सेट में कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़) को अपने साथ जोड़ा। न्यूजीलैंड के जैकब डफी को RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा। स्पिनर्स रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा। वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था।
IPL मिनी ऑक्शन-2026
5 सबसे महंगे खिलाड़ी
- कैमरन ग्रीन, AUS- ₹25.20 करोड़ (KKR)
- पथिराना, SL– ₹18.00 करोड़ (KKR)
- कार्तिक शर्मा, IND– ₹14.20 करोड़ (CSK)
- प्रशांत वीर, IND- ₹14.20 करोड़ (CSK)
- मुश्तफिजुर, BAN– ₹9.20 करोड़ (KKR)
ग्रीन को 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे
कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा है, ग्रीन को 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपये BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे। बीसीसीआई ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये की अपर लिमिट तय कर दी थी, जिससे विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।
IPL मिनी ऑक्शन-2026
सबसे महंगे विदेशी प्लेयर्स
- कैमरन ग्रीन, AUS- ₹25.20 करोड़ (KKR, 2025)
- मिचेल स्टार्क, AUS- ₹24.50 करोड़ (KKR, 2024)
- पैट कमिंस, AUS- ₹20.50 करोड़ (SRH, 2024)
अब तक किस फ्रेंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा?








