उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, बिजनेस, राजनीति

इंडिगो पर सरकार का सख्‍त एक्‍शन, उड़ानों में 5% कटौती, दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे स्लॉट  

इंडिगो पर सरकार का सख्‍त एक्‍शन, उड़ानों में 5% कटौती, दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे स्लॉट  

नई दिल्‍ली: इंडिगो एयरलाइन में लगातार आठ दिन से चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। सोमवार (08 दिसंबर) को सिविल एविएशन मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग के दौरान एयरलाइन की 5% फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया गया। यह कटौती हाई-डिमांड, हाई-फ्रीक्वेंसी रूट पर फ्लाइट में गई है। इसका असर इंडिगो की रोजाना ऑपरेट होने वाली 2300 फ्लाइट्स पर पड़ेगा यानी लगभग 115 फ्लाइट्स घट जाएंगी।

इसके अलावा इंडिगो को बुधवार शाम 5 बजे तक DGCA को एक बदला हुआ शेड्यूल जमा करने का भी निर्देश दिया गया है। इधर, केंद्र ने मौजूदा हालात की जांच के लिए 10 बडे एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों को तैनात किया है। ये लोग पता लगाएंगे कि यात्रियों को कौन-कौन सी परेशानी आ रही है। ये अफसर डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और जॉइंट सेक्रेटरी लेवल के हैं।

इंडिगो पर सरकार का सख्‍त एक्‍शन, उड़ानों में 5% कटौती, दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे स्लॉट  

मंगलवार को भी 180 से ज्‍यादा फ्लाइट हुईं कैंसिल

इन 10 बड़े एयरपोर्ट में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। वहीं, इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। सुबह10.30 बजे तक बेंगलुरु और हैदराबाद से 180+ फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी का इंडिगो को नोटिस

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि पीड़ित यात्रियों को इंडिगो टिकट कीमत का 10 गुना मुआवजा दे। इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है, जिसमें इंडिगो पर 9000 करोड़ (करीब एक बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है।

इंडिगो की जवाबदारी तय की जाएगी

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा कि इंडिगो की जवाबदारी तय की जाएगी। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए नियम बनाएंगे। इंडिगो फौरन रिफंड देने को कहा गया है। इंडिगो की फ्लाइट्स में कटौती की गई है। यह स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को दिया गया है।

PM मोदी ने कहा- नियम सिस्टम सुधारें, जनता को परेशान न करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि किसी भी बेगुनाह भारतीय को किसी भी कानून या नियम की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए, और ऐसे उपाय हमेशा आम लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि सुधार सिर्फ इकॉनमी में ही नहीं, बल्कि समाज के सभी पहलुओं में लाए जाने चाहिए।

एयरलाइन का दावा- रोजाना 2 लाख कस्टमर्स की मदद कर रहे

इंडिगो के अनुसार, हर दिन लगभग दो लाख कस्टमर्स को अलग-अलग कम्युनिकेशन चैनल्स के जरिए मदद दी जा रही है। एयरलाइन ने पैसेंजर्स से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने और उसकी वेबसाइट या कस्टमर केयर चैनल्स के जरिए रिफंड सपोर्ट के लिए संपर्क करने की अपील की है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि 15 दिसंबर, 2025 तक कैंसिल हुई फ्लाइट्स के लिए 827 करोड़ रुपये का रिफंड पहले ही प्रोसेस किया जा चुका है।

इंडिगो ने आगे कहा कि 1 से 7 दिसंबर के बीच, उसने फंसे हुए कस्टमर्स के लिए 9,500 से ज्यादा होटल रूम और लगभग 10,000 कैब और बसें उपलब्ध कराईं। 4,500 से ज्यादा बैग पहले ही वापस कर दिए गए हैं, और बाकी के अगले 36 घंटों में उनके मालिकों तक पहुंचने की उम्मीद है।

इंडिगो बोला- नेटवर्क रीस्टोर, 91% ऑपरेशन स्टेबल

इंडिगो ने सोमवार को कहा कि वह अपने नेटवर्क पर 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स चला रहा है, और अपने सभी स्टेशनों को फिर से कनेक्ट कर रहा है। एयरलाइन ने कहा कि उसका ऑपरेशन 91 परसेंट ऑन-टाइम परफॉर्मेंस के साथ स्टेबल हो गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *