Deepveer: रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से हुई है। वह पत्नी को लेकर अपने प्यार को कभी नहीं छिपाते। दीपिका पादुकोण की हर चीज उनके बहुत करीब है, यहां तक कि उनकी दी हुई अंगूठी भी। हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को लेकर खास बात बताई है। वोग इंडिया से बातचीत में रणवीर सिंह से पूछा गया कि उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा ज्वेलरी कौन सी है। इस पर उन्होंने जवाब दिया ‘उनसे (दीपिका पादुकोण) जुड़ी सभी चीजें मेरी पसंदीदा हैं। मुझे उनकी दी हुई अंगूठी सबसे ज्यादा पसंद है। यह मेरी शादी की अंगूठी है, जो मुझे मेरी पत्नी ने मुझे दी थी। मुझे मेरी मां के हीरे के झुमके और मेरी दादी के मोती भी मुझे बहुत पसंद हैं।’
रणवीर और दीपिका का रिश्ता
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013) में साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों की अच्छी बनने लगी। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी में परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए। सितंबर 2024 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का दिवाली 2025 में चेहरा रिवील किया।
रणवीर–दीपिका का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे कलाकार हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खाना भी होंगी।