उत्तर प्रदेश, राजनीति

बरेली में SIR अभियान शुरू, एडीएम प्रशासन ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को किया जागरूक

बरेली में SIR अभियान शुरू, एडीएम प्रशासन ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को किया जागरूक

बरेली: जिले के नवाबगंज में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को नगर और देहात के प्रमुख स्थानों पर शिविर लगाकर पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों ने मतदाताओं के आवेदन (पुनरीक्षण फॉर्म) भरवाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने नगर के साथ-साथ रिछोला और हरदुआ किफायतुल्ला जैसे गांवों में लगे पुनरीक्षण शिविरों का दौरा किया।

पूर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्‍होंने ग्राम प्रधानों, कोटेदारों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी इस अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उनसे बाहर गए लोगों को बुलाकर पुनरीक्षण फार्म भरवाने का आग्रह किया। इस भ्रमण के दौरान एसडीएम उदित पवार और तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह भी अपर जिलाधिकारी प्रशासन के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *