Amit Shah: बिहार के आंकड़ों पर बोले शाह- राहुल गांधी के नेतृत्व में आखिरी पायदान पर पहुंची कांग्रेस

Amit Shah: सनातन को नजरअंदाज करने वाले कभी सरकार नहीं बना पाएंगे

Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। उन्होंने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता अब सिर्फ और सिर्फ प्रदर्शन की राजनीति के आधार पर जनादेश देती है।

अमित शाह ने बिहार चुनाव नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बिहार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं।

भाजपा नेता शाह ने कहा, मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।

Post Comment

You May Have Missed