रुझानों में नीतीश सरकार की वापसी, अखिलेश यादव बोले- SIR ने बिहार में जो खेल किया…

रुझानों में नीतीश सरकार की वापसी, अखिलेश यादव बोले- SIR ने बिहार में जो खेल किया...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में एक बार फिर नीतीश सरकार बन गई है। ऐसे में विपक्षी दलों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली कार्यालय के बाहर वोट चोरी के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पायेगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।’

SIR में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

इससे पहले भी अखिलेश यादव SIR के खिलाफ बयान देते रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची स्पष्ट नहीं है। हम पीडीए का वोट नहीं कटने देंगे। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम पर हाल के विवादित बयानों पर कहा था कि संविधान निर्माताओं ने सोच-समझकर राष्ट्रीय गीत को वैकल्पिक बनाया। राष्ट्र गान की तरह अनिवार्य नहीं किया।

रुझानों में नीतीश सरकार की वापसी के बाद JDU का पोस्ट

Previous post

सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, मिजोरम की डम्पा सीट से जीते डॉ. आर ललथंगलियाना

Next post

हिंदी सिनेमा की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, परिवार ने की प्राइवेसी की मांग

Post Comment

You May Have Missed