उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Bareilly: राज्यपाल सहित कई मंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश आज शहर में; शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध

Bareilly: राज्यपाल सहित कई मंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश आज शहर में; शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध

Bareilly: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी आज (गुरुवार) रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शहर में होंगे। जबकि, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार रात को ही शहर आ गए हैं। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छह एएसपी, 18 सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 171 सब इंस्पेक्टर, 670 हेड कांस्टेबल, 100 महिला कांस्टेबलों के साथ दो कंपनी पीएसी और क्यूआरटी की भी तैनाती की गई है। खुफिया टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। एहतियातन शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह सात बजे से लेकर वीवीआईपी के शहर में रहने तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध

शहर में गुरुवार को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा का जिम्मा छह एएसपी, 18 सीओ और 20 इंस्पेक्टरों पर होगा। दो कंपनी पीएसी की भी तैनाती की जाएगी। स्थानीय खुफिया इकाइयां भी सक्रिय रहेंगी। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की समाप्ति तक इलाके में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। क्यूआरटी और मोबाइल पुलिस टीमें भी शहर में सक्रिय रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *