उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Lucknow: बेगुनाहों को मारने वाला मुसलमान नहीं हो सकता- मौलाना कल्बे जव्वाद

Lucknow: बेगुनाहों को मारने वाला मुसलमान नहीं हो सकता- मौलाना कल्बे जव्वाद

Lucknow News: शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने दिल्ली धमाके में पाकिस्तान का हाथ होने का शक जताया है. उन्होंने कहा कि जो भी बेगुनाहों को मारता है वो मुसलमान नहीं हो सकता है. ऐसे लोगों को हम देश का दुश्मन मानते हैं. इस घटना की बारीकी से जांच हो और पाकिस्तान का पूरी तरह से बॉयकाट होना चाहिए. मौलाना कल्बे जव्वाद ने दिल्ली के लाल किला के सामने हुए धमाके को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि इस्लाम में इस तरह दहशतगर्द के कामों की सख्त मनाही की गई है. ये बिल्कुल इस्लाम के कानून के खिलाफ है.

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा, जो कुछ भी हुआ वह पूरी तरह से इस्लाम और उसकी शिक्षाओं के विरुद्ध है. इस्लाम निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने या ऐसी हिंसा करने की इजाजत नहीं देता. जहां तक हमारा सवाल है, इसके लिए जिम्मेदार लोग सच्चे मुसलमान नहीं हैं, हम इन कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.

दिल्ली धमाके में पाकिस्तान का हाथ

उन्होंने कहा, इस्लाम में किसी बेगुनाह को नहीं मारा जा सकता है. जो भी ये काम करते हैं हम उसे इस्लाम का दुश्मन मानते हैं. मुसलमान नहीं मानते, अगर किसी ने मुस्लिम ये हरकत की है तो हम उसे मुसलमान नहीं मानते. कोई भी दहशतगर्द बेगुनाहों को मारने वाला मुसलमान नहीं हो सकता. मौलाना जव्वाद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं. इस घटना में पूरी तरह से पाकिस्तान का हाथ लग रहा है. इसकी पूरी छानबीन होनी चाहिए और पाकिस्तान का पूरी तरह से बॉयकाट होना चाहिए.

अबतक 12 लोगों की मौत

बता दें कि दिल्ली में सोमवार की शाम करीब सात बजे लाल किले के सामने एक आई-20 कार में ज़ोरदार धमाका हो गया था. इस भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. धमाका इतना तेज था की आसपास की तीन-चार गाड़ियों को भी काफी नुक़सान हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *