उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, धर्म-कर्म, राजनीति, सोशल मीडिया

Ayodhya: रामनगरी में लगेगी रावण की 25 फुट ऊंची प्रतिमा, जानिए क्या है सरकार का प्लान?

Ayodhya: रामनगरी में लगेगी रावण की 25 फुट ऊंची प्रतिमा, जानिए क्या है सरकार का प्लान?

Ayodhya News: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अयोध्या में भव्य रामायण पार्क भी विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में अब रावण की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रतिमा भगवान राम और रावण के बीच युद्ध को दर्शाएगी। इस पार्क का निर्माण गुप्तार घाट के पास किया जा रहा है। अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि इस पार्क में भगवान राम, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण और अंगद सहित प्रमुख पात्रों की आदमकद प्रतिमाओं के जरिए रामायण के प्रमुख प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।

जानिए गुप्तार घाट का धार्मिक महत्व

गुप्तार घाट का काफी धार्मिक महत्व है क्योंकि माना जाता है कि इसी स्थान पर भगवान राम ने जल समाधि ली थी। इस पार्क को रामायण की दिव्यता और भव्यता प्रदर्शित करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। महापौर ने कहा कि इस पार्क के भीतर दूसरा प्रमुख आकर्षण होगा राम दरबार जिसमें भगवान राम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण की प्रतिमाएं लगी होंगी। इसका लक्ष्य आगंतुकों को रामायण के महत्वपूर्ण क्षणों का एक आध्यात्मिक अनुभव कराना है। अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना के जरिए आध्यात्मिकता का सांस्कृतिक पर्यटन के साथ मेल कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *