UP Weather: नवंबर में दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास; इन शहरों के लिए जारी हुआ अलर्ट

UP Weather: गलन-बर्फीली हवाओं का दौर जारी, 22 जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी

UP Weather: नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। प्रदेश में अब दिन की धूप भले ही गर्माहट दे रही हो, लेकिन रातें तेजी से सिहरन भरी होती जा रही हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तड़के कोहरे की चादर दिखने लगी है। पछुआ हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। रात के पारे में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है।

शुक्रवार को पूरब से पश्चिम तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, वाराणसी और बाराबंकी सहित प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री या इसके आसपास दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। साथ ही तराई और पूर्वांचल क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा देखने को मिलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट से एकदम से ठंड बढ़ी है। आगे अब रात का पारा लगभग स्थिर रहेगा और दिन के पारे में अगले दो दिनों में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed