Three New Criminal Law: देश में लागू हुए तीन नए कानून, विपक्ष बोला- यह बहुत गलत तरीके पास किए गए

Three New Criminal Law: देश में लागू हुए तीन नए कानून, विपक्ष बोला- यह बहुत गलत तरीके पास किए गए

Three New Criminal Law: देश में तीन नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) सोमवार (एक जुलाई) से लागू हो गए हैं। इसके तहत उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा में पहला केस भी दर्ज हो गया है। इस बीच स समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव व कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि यह कानून बहुत गलत तरीके से संसद में पास किए गए हैं। इन कानूनों पर कोई चर्चा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि अगर कोई विदेशों में भी अपने अधिकारों को लेकर विरोध करता है तो उन पर भी ये कानून लागू होंगे। डिंपल यादव ने कहा, अगर कोई विदेशों में भी अपने अधिकारों को लेकर विरोध करता है तो उन पर भी ये कानून लागू होंगे। कहीं न कहीं यह कानून पूरे देशवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

कांग्रेस सांसद ने कही ये बात

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि इन कानूनों को लेकर सरकार ने विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया और एकतरफा निर्णय लिया, इसलिए इन कानूनों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी (विपक्ष) मांग है कि संसद में नीट पर चर्चा हो लेकिन सदन में इस पर चर्चा नहीं हो रही है।

देश में लागू हो गए तीन नए कानून

बता दें कि एक जुलाई से देश में तीन नए कानून लागू हो गए हैं। ये भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं। इन कानूनों को लेकर केंद्र सरकार का कहना है कि इसके साथ ही अंग्रेजों के बनाए कानून अब इतिहास बन गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों की आत्मा, शरीर और भावना सब भारतीय है।

Post Comment

You May Have Missed