Indian Railway Super App: जल्‍द जारी होगा रेलवे का सुपर ऐप, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Indian Railway Super App: जल्‍द जारी होगा रेलवे का सुपर ऐप, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Indian Railway Super App: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। भारत में रोजाना ट्रेन से करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यह संख्या कई बड़े देशों की जनसंख्या के लगभग बराबर है।

भारत में फिलहाल किसी को अगर टिकट बुक करनी होती है तो उसके लिए आईआरसीटीसी की साइट के अलावा रेल कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, अब सरकार जल्द एक नई सुपर ऐप जारी कर सकता है। इस ऐप के इस्तेमाल से रेलवे से जुड़े सभी काम बड़ी आसानी से एक ही जगह हो जाएंगे।

सुपर ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं

रेलवे की इस सुपर ऐप सभी सेवाओं में काम आएगी। इस ऐप से आप टिकट बुकिंग भी कर सकेंगे। अपनी ट्रेन को रियल टाइम ट्रैक कर सकेंगे तो इसके साथ ही अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या है तो शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे। इस सुपर ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इनफॉर्मेशन सिस्टम यानी CRIS द्वारा बनाया जा रहा है। सुपर ऐप के आने के बाद रेलवे की अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड नहीं करनी होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपर ऐप को बनाने में लगभग 90 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। फिलहाल, इसे तीन साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है।

Previous post

Shruti Sharma on Intimate Scenes: इंटीमेट सीन न करने से ‘हीरामंडी’ की इस एक्ट्रेस से छिने कई बड़े प्रोजेक्‍ट्स, बताई पूरी बात  

Next post

Parliament Session 2024: जो खुद को हिंदू कहते हैं, वही हिंसा-हिंसा करते हैं- संसद में बोले राहुल गांधी

Post Comment

You May Have Missed