उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, ECI, Election Commission, Election Commission of India, Gyanesh Kumar, SIR, Special Intensive Revision, चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार, भारतीय चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
Shailendra Singh
0 Comments
राजस्थान-MP और UP समेत 12 राज्यों में कल से SIR, 7 फरवरी तक खत्म होगा काम
नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को ऐलान किया है कि बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी। आयोग ने बताया कि इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। 103 दिन के प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आज रात से ही इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी। खास बात ये है कि अगले साल चुनाव वाले बंगाल में SIR होगा, लेकिन असम में नहीं होगा। चुनाव आयोग का कहना है कि असम में नागरिकता से जुड़े नियम थोड़े अलग है, इसलिए वहां यह प्रक्रिया अलग तरीके से चलेगी।
12 राज्यो की लिस्ट, जहां SIR होगा
- अंडमान निकोबार
- छत्तीसगढ़
- गोवा
- गुजरात
- केरल
- लक्षद्वीप
- मध्य प्रदेश
- पुडुचेरी
- राजस्थान
- तमिलनाडु
- उत्तर प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
SIR की प्रोसेस को 7 सवाल-जवाब में जानें
SIR क्या है?
यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।
पहले किस राज्य में हुआ?
पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं। ये वोटर्स 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे।
कौन करेगा?
SIR वाले 12 राज्यों में करीब 51 करोड़ मतदाता हैं। इस काम में 5.33 लाख बीएलओ (BLO) और 7 लाख से ज्यादा बीएलए (BLA) राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जाएंगे।
SIR वाले राज्यों में विधानसभा चुनाव कब?
SIR वाले राज्यों में विधानसभा चुनाव कब
2026- प. बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी
2027- गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश
2028- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान
नोट- अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप में विधानसभा नहीं।
SIR कब होगा, इसमें वोटर को क्या करना होगा?
28 अक्टूबर से 7 फरवरी तक होगा SIR
प्रिंटिंग व प्रशिक्षण- 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
घर-घर मतदाता सत्यापन- 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी- 9 दिसंबर 2025
आपत्ति और दावा- 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
सुनवाई व सत्यापन- 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
अंतिम मतदाता सूची जारी- 7 फरवरी 2026.
SIR के दौरान BLO/BLA वोटर को फॉर्म देंगे। वोटर को उन्हें जानकारी मैच करवानी है। अगर दो जगह वोटर लिस्ट में नाम है तो उसे एक जगह से कटवाना होगा। अगर नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो जुड़वाने के लिए फॉर्म भरना होगा और संबंधित डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।
SIR के लिए कौन से दस्तावेज मान्य?
- पेंशनर पहचान पत्र
- किसी सरकारी विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र
- जन्म प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट
- 10वीं की मार्कशीट
- स्थायी निवास प्रमाणपत्र
- वन अधिकार प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) में नाम
- परिवार रजिस्टर में नाम
- जमीन या मकान आवंटन पत्र
- आधार कार्ड
SIR मकसद क्या है?
सन् 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो।



Post Comment