Bihar Election 2025: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (14 अक्‍टूबर) को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है।

कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। लिस्ट में 13 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम हैं। पार्टी ने 48 विधायकों को रिपीट किया है। इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं। अब 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है।

भाजपा प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट पर एक नजर

Bihar Election 2025: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

अब लिस्ट के 6 बड़े चेहरों को जानिए

बीजेपी ने दोनों डिप्टी CM के साथ 12 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉक्टर सुनील कुमार, संजय सरावगी, डॉ. प्रेम कुमार को भी टिकट दिया गया है।

  • सम्राट चौधरी: फिलहाल बिहार के डिप्टी CM हैं। MLC हैं इस बार तारापुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • विजय सिन्हा: अभी बिहार के डिप्टी CM हैं। लखीसराय से विधायक हैं। बीजेपी के पुराने नेता हैं।
  • मंगल पांडे: बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। MLC हैं। इस बार सीवान से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
  • नीतीश मिश्रा: बिहार सरकार में उद्योग मंत्री हैं। पूर्व CM जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं। झंझारपुर से विधायक हैं। पार्टी ने फिर मौका दिया है।
  • रामकृपाल यादव: पाटलिपुत्र से 2 बार सांसद रह चुके हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू की बेटी मीसा से चुनाव हारे थे। किसी समय लालू यादव के करीबी माने जाते थे। पार्टी ने दानापुर से विधायक का चुनाव लड़वाने का फैसला लिया है।
  • डॉ. प्रेम कुमार: बिहार सरकार में मंत्री हैं। बीजेपी के पुराने सीनियर लीडर हैं। पार्टी ने गया शहर सीट से फिर मौका दिया है।

गौरतलब है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। 2020 में भाजपा ने 7 अक्टूबर को 27 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की थी।

Post Comment

You May Have Missed