देश-दुनिया
राजनीति
Baloch Liberation Army, BLA, foreign terrorist organization, Majeed Brigade, Pakistani Army Chief Asim Munir, US Secretary of State Marco Rubio, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर, बलूच लिबरेशन आर्मी, बीएलए, मजीद ब्रिगेड, विदेशी आतंकी संगठन
Shailendra Singh
0 Comments
आतंकी संगठन घोषित हुई बलूच लिबरेशन आर्मी, अमेरिका बोला- इसने पाकिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी ली
वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) घोषित किया है। उन्होंने बयान में लिखा, BLA ने 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की भी जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया था।
विदेश मंत्री रुबियो ने कहा, आज अमेरिकी विदेश विभाग की कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आतंकवादी संगठन घोषित करना, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में अहम भूमिका निभाता है। यह आतंकवादी गतिविधियों के लिए मिलने वाले समर्थन को रोकने का एक प्रभावी तरीका है।
मुनीर के US दौरे के बीच ऐलान
अमेरिका की ओर से यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर एक बार फिर से अमेरिका पहुंचे हैं। मुनीर की यह डेढ़ महीने में दूसरी अमेरिका यात्रा है।
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक संगठन है, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे पहले भी कई देशों द्वारा आतंकी संगठन घोषित किया गया है।
FTO लिस्ट में डालने के 2 बड़े मायने
संगठन अमेरिका के लिए खतरा- FTO लिस्ट अमेरिका का एक कानूनी टूल है, जिसे अमेरिकी विदेश विभाग तैयार करता है। इस लिस्ट में उन आतंकी संगठनों को डाला जाता है जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति या नागरिकों के लिए खतरा माने जाते हैं।
मदद करने पर कानूनी कार्रवाई- लिस्ट में शामिल व्यक्ति या संस्था को अगर कोई पैसे, हथियार या अन्य मदद देता है, तो यह गैरकानूनी माना जाता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।



Post Comment