Earthquake: सुबह-सुबह अरुणाचल प्रदेश में आया भूकंप, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Earthquake: सुबह-सुबह अरुणाचल प्रदेश में आया भूकंप, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Earthquake in Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप शनिवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट, 55 सेकंड पर आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ये भूकंप अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर (Keyi Panyor) में आया है। भूकंप का केंद्र अक्षांश: 27.56 N, देशांतर: 93.55 E पर है। इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है।

इसके पहले राज्य के इन हिस्सों में आया भूकंप

इसके पहले तिरप जिले में 28 जुलाई को शाम 6:36 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र 7 किमी की गहराई पर था। 27 जुलाई को राज्य के बिचोम में भूकंप आया था। ये भूकंप 27 जुलाई की रात 11:43 बजे आया था। रिक्टर स्केल पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

Post Comment

You May Have Missed