बरेली पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, यूपी सरकार पर साधा जम कर निशाना, बोले- स्कूल..
Swami Prasad Maurya in Bareilly: लोक मोर्चा के संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार देश की संपत्तियां चुनिंदा उद्यमियों को बेच रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार 27 हजार स्कूल बंदकर 13 लाख बच्चों को शिक्षा से वंचित कर प्रत्येक 400 मीटर पर शराब की दुकान खुलवा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य सम्यक पार्टी की ओर से आयोजित लोक मोर्चा के बरेली मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
कर्मचारी नगर स्थित आयोजित सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान पर है। बेरोजगारों और गरीबों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। किसानों को लाभकारी मूल्य देने का वादा किया गया, मगर वह साल चार से धरना दे रहे हैं। एससी-एसटी और ओबीसी समाज के लोगों के साथ अपराध हो रहा, उनकी एफआईआर तक नहीं लिखी जा रही है।
हम दिलाएंगे हिस्सेदारी
स्वामी प्रसाद ने कहा कि समाज के जिन वर्गों को अब तक सत्ता से वंचित रखा गया है, उन्हें हम हिस्सेदारी दिलाएंगे। लोक मोर्चा ने संकल्प लिया है कि 2027 में भाजपा को उत्तर प्रदेश से हटाएंगे। इस दौरान सम्यक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. राजामणि सुब्बैया राय व पूर्व अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद शाक्य, पॉलिक्टिकल जस्टिस पार्टी के संस्थापक बीपी अशोक और लोक मोर्चा के संरक्षक राजकुमार सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Post Comment