उत्तर प्रदेश
राजनीति
flood alert, Flood in Gonda, Flood in UP, rain alert, Rain Alert in UP, Rain in Bareilly, Rain in Gonda, Rain in Lucknow, Rain in UP, UP News, गोंडा में बाढ़, गोंडा में बारिश, बरेली में बारिश, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, यूपी में बाढ़, यूपी में बारिश, यूपी में बारिश का अलर्ट, लखनऊ में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
गोंडा की दो तहसीलों में बाढ़ का अलर्ट, बरेली समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने गुरुवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
वाराणसी में गुरुवार सुबह गिलट बाजार पुलिस चौकी के सामने 20 फीट हाईवे अचानक धंस गया। इसमें एक युवक गिर गया। इसके अलावा, पुलिस की बैरिकेडिंग भी गिर गई। जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने युवक को बाहर निकाला। दो दिन पहले इसी जगह सड़क धंसने से रोडवेज बस फंस गई थी। बाद में पीडब्लूडी विभाग ने पैच लगाकर हाईवे को ठीक कर दिया था। यह लखनऊ-वाराणसी हाईवे है।
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा, नाव सेवाएं बंद
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नाव सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। pic.twitter.com/lUoVZhSU8Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
एक जून से अबतक सामान्य से ज्यादा बारिश
इधर, बारिश से प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा खतरे के निशान 84.73 मीटर से 8 मीटर नीचे बह रही है। फाफामऊ गेज पर गंगा 76.80 मीटर और नैनी गेज पर यमुना 75.58 मीटर पर पहुंच गई हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा लखीमपुर खीरी में 212 मिमी बारिश हुई। पूरे प्रदेश की बात करें तो 6.2 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य 5.5 मिमी से 13 प्रतिशत अधिक है। वहीं, एक जून से अब तक प्रदेश में 130.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य 106.8 मिमी से 22 प्रतिशत अधिक है।
आज 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हाथरस, कासगंज, एटा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।
आज 29 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, चंदौली, भदोही, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर।
गोंडा की 2 तहसीलों में बाढ़ का अलर्ट
गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि सरयू घाघरा से हमारी दो तहसीलें प्रभावित हैं। नदी किनारे के गांव प्रभावित हैं। हमने वहां अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। भारी बारिश से स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में मॉक ड्रिल की गई, सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट पर हैं और हम सभी स्थितियों का आकलन कर रहे हैं। अगर बाढ़ की स्थिति बनती है तो हम समय रहते उससे निपटने में सक्षम हैं।
#WATCH | गोंडा, उत्तर प्रदेश: गोंडा DM नेहा शर्मा ने कहा, "सरयू घाघरा से हमारी दो तहसीलें प्रभावित हैं, नदी किनारे के गांव प्रभावित हैं। हमने वहां अलर्ट जारी कर दिया है क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और भारी बारिश से स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में मॉक ड्रिल की गई, सभी बाढ़… pic.twitter.com/S8YGWzCMaN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025



Post Comment