उत्तर प्रदेश
Air Force Group Captain Shubhanshu Shukla, Ajay Rai, Astronaut Shubhanshu Shukla, Congress, Congress State President Ajay Rai, Shubhanshu Shukla, अजय राय, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, कांग्रेस, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, शुभांशु शुक्ला
Shailendra Singh
0 Comments
अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले शुभांशु शुक्ला के माता-पिता को कांग्रेस ने किया सम्मानित
लखनऊ: अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर से एक्सिओम मिशन-4 के लिए लखनऊ के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष में उड़ान भरी। इस मिशन के लिए पहले भारतीय और उत्तर प्रदेश के लाल वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कांग्रेस ने उनके माता-पिता को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और गुरुवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शुभांशु के माता-पिता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि आज देश और प्रदेश को उनके बेटे पर गर्व है, उनकी यह उपलब्धि ना सिर्फ मौजूदा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देंगी।
इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिंद्दीकी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, आर्यन मिश्रा, अब्दुल्ला शेर खान, राजेंद्र पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे।



Post Comment