उत्तर प्रदेश
दिल्ली
देश-दुनिया
प्रदेश
राजनीति
heat in northern states, Indian Meteorological Department, Meteorological Department, Monsoon, Monsoon in India, rain in northern states, severe heat, उत्तरा राज्यों में बारिश, उत्तरी राज्यों में गर्मी, भारत में मानसून, भारतीय मौसम विभाग, भीषण गर्मी, मानसून, मौसम विभाग
Shailendra Singh
0 Comments
राजस्थान-यूपी समेत सात राज्यों में फिर पड़ेगी तेज गर्मी, MP में 15 जून तक आएगा मानसून
नई दिल्ली: देश के उत्तरी इलाकों में गर्मी एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले दो दिन तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा। साथ ही लू भी चल सकती है।
राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून तक तापमान 45-46 डिग्री होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। साथ ही 30-40 kmph की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 24 मई को केरल में एंट्री करने वाला मानसून 6 जून तक महाराष्ट्र के विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और सिक्किम में रुका है। बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटीज जारी हैं।
मध्यप्रदेश में 15 जून तक आ सकता है मानसून
हालांकि, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल, बिहार में 10 जून तक मानसून पहुंच सकता है। लेकिन मध्य प्रदेश को 15 जून तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के हालात में मामूली सुधार हुआ है। कई नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। चांगलांग सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 6 गांव डूब गए और 2,231 लोग बेघर हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में अगले 7 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंधी, तूफान के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
8 जून- राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। धूल भरी आंधी चल सकती हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश और आंधी का अलर्ट है। बाकी राज्यों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
9 जून- राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।



Post Comment