उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
heat wave alert, heat wave warning, Indian Meteorological Department, lightning warning, monsoon condition, storm alert, weather department, तूफान का अलर्ट, बिजली की चेतावनी, भारतीय मौसम विभाग, मानसून की स्थिति, मौसम विभाग, लू का अलर्ट, लू की चेतावनी
Shailendra Singh
0 Comments
मध्यप्रदेश में लू, बिहार-कश्मीर में बिजली-तूफान से आठ मौतें; जानिए मानसून की स्थिति
नई दिल्ली: राजस्थान में रविवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने पहुंचे दर्शक गर्मी की वजह से लौट गए। सोमवार को भी प्रदेश में यहीं मौसम बना रह सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, बिहार और कश्मीर में रविवार को आंधी और बिजली गिरने की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई। बिहार में पांच की मौत बिजली गिरने और एक महिला की मौत पेड़ गिरने से हुई। वहीं, कश्मीर के शोपियां जिले के बेहक गडर गांव में पेड़ के नीचे दबकर पिता और बेटी की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने सोमवार को एमपी-झारखंड सहित 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ हीटवेव की चेतावनी है।
क्या है मॉनसून की स्थिति?
दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है। मौसम के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है।
अगले 2 दिन मौसम का हाल
20 मई: असम,मेघालय, कर्नाटक, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी है।
21 मईः कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी है।



Post Comment