उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Heatwave Alert, Indian Meteorological Department, Meteorological Department, rain alert, storm alert, thunderstorm, thunderstorm warning, आंधी का अलर्ट, आंधी-बारिश, आंधी-बारिश की चेतावनी, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, मौसम विभाग, हीटवेव का अलर्ट
Shailendra Singh
0 Comments
देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, यूपी समेत कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनी
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को देश के 24 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और ओडिशा में भी उमस की स्थिति रह सकती है।
ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का कहर है। शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई। कुछ लोग झुलसे भी हैं। घटना के वक्त इनमें से ज्यादातर लोग खुले मैदान में थे। राज्य के 7 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट था। राजस्थान में भी तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3-4 और ऐसी ही गर्मी रहेगी। जोधपुर-बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी भी चल सकती है।
आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट
मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट है। आज 39 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45°C से ज्यादा रहा। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे चलते तेज गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 40°C से नीचे रहने का अनुमान है।
अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट
18 मई- अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी।
19 मई- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।



Post Comment