उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Amit Shah, Jammu and Kashmir, Manoj Sinha, Omar Abdullah, Pahalgam attack, Pahalgam terror attack, Pahalgam terrorist attack, PM Modi, Terrorist attack, अमित शाह, आतंकी हमला, उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर, पहलगाम आतंकी हमला, पहलगाम टेरर अटैक, पहलगाम हमला, पीएम मोदी, मनोज सिन्हा
Abhishek pandey
0 Comments
Pahalgam Terror Attack: आतंकियों का पर्यटकों पर हमला, पीएम मोदी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
Pahalgam Terror Attack News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने शाह से उचित कदम उठाने को कहा है। पीएम ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने के लिए कहा है। वहीं, दूसरी ओर अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें आईबी के गृह सचिव और गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस मीटिंग में जुड़े। आतंकी हमले में अब तक एक शख्स की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें चार की हालत गंभीर है।पहलगाम के बैसरन में यह आतंकी घटना दोपहर के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुई। जब घुड़सवारी कर रहे पर्यटक पहाड़ के ऊपर थे। तभी अचानक आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पर्यटकों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। प्रधानमंत्री इस समय सऊदी अरब के दौरे पर हैं। फोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने शाह को सभी उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा है। इसके बाद अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9419051940 जारी किए हैं।

प्रधानमंत्रा मोदी ने की आतंकी घटना की निंदा
प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का निंदा की। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस घिनौने हमले के पीछे जो भी है, उसे कटघरे में लाया जाएगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई की प्रतिबद्धता अटूट है और यह और भी मजबूत होगी।’

घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा: एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
पहलगाम आतंकी हमले पर किसने क्या कहा?
- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की निंदा की है। अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर कहा कि वह स्तब्ध हैं। पर्यटकों पर किया गया हमला बेहद घृणित है। इस हमले के अपराधी दरिंदे हैं, अमानवीय हैं और तिरस्कार के पात्र हैं। श्रीनगर से लौट रहा हूं। घायल लोगों की निगरानी करने के लिए मेरे सहयोगी अस्पताल पहुंच चुके हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा है।
- जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। महबूबा ने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है।
- बीजेपी नेता रविंदर रैना ने पहलगाम में हुआ आतंकी हमला को कायराना बताया है। रविंदर ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी भारतीय सुरक्षाबलों का सामना नहीं कर सकते, इसलिए निहत्थे और मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया।
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकी हमले की निंदा की है। निर्दोष लोगों पर हुए हमले को कायरतापूर्ण बताया।
आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू
हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहलगाम में आतंकी हमले से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ऊंचाई वाला इलाका होने के कारण घायलों को घोड़े वालों की मदद से सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें नाै एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।
टीआरएफ ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी
‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ यानी टीआरएफ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा टीआरएफ पिछले कुछ साल से जम्मू-कश्मीर में लगातार हमले कर रहा है।



Post Comment