उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
heat alert, heat in UP, Indian Meteorological Department, rain alert, Rain in UP, rainy season, summer season, thunderstorm alert, आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी का अलर्ट, गर्मी का मौसम, बारिश का अलर्ट, बारिश का मौसम, भारतीय मौसम विभाग, यूपी में गर्मी, यूपी में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
देश के छह राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, दो प्रदेशों में लू का अलर्ट
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (31 मार्च) को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम की स्थिति होने को लेकर अनुमान जताया है। पश्चिम बंगाल और गुजरात के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र, गोवा और केरल सहित छह राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्य भी शामिल है।
इधर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे सुबह-शाम के वक्त तापमान में गिरावट हो सकती है। राजस्थान में 2 अप्रैल को 7 जिलों और 3 अप्रैल को 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ओडिशा और वेस्ट बंगाल के कई इलाकों में गर्म हवा चली। रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हरियाणा के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा देखा जा रहा है।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
31 मार्च से 3 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। गुजरात और बिहार में गर्म हवाओं की वजह से 2-3 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ सकता है। वहीं, वेस्ट बंगाल और गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र वाले हिस्से में अगले दो दिन भी लू चलने का अनुमान है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल में 30 मार्च से 3 अप्रैल के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।



Post Comment