बंगाल में दूसरे चरण में 90% वोटिंग, ममता बोलीं- मोदी-शाह के एजेंट की तरह काम कर रही सेंट्रल फोर्स
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग हुई। यह आकंड़ा और बढ़ सकता है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और ईवीएम से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं।
नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Violent clash broke out between TMC and BJP workers at Booth Number 120, Arabinda Rally in North 24 Parganas as voting for the second and last phase of West Bengal elections is over.
(Note: Strong language) pic.twitter.com/KPVDf5ZACl
— ANI (@ANI) April 29, 2026
CM ममता ने CRPF पर TMC समर्थकों और वोटरों से मारपीट का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि CRPF ने हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।
उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत
TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।
ममता बोलीं– सेंट्रल फोर्स मोदी-शाह के एजेंट की तरह काम कर रही
भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “वे चारों तरफ से अत्याचार कर रहे हैं… प्रधानमंत्री, गृह मंत्री खुद दखल दे रहे हैं… यह सब क्यों?… उनका कोई नहीं है, उनके मतदाता नहीं है, इसलिए सेंट्रल फोर्स लगा रहे हैं, सेंट्रल फोर्स भी उनके एजेंट की तरह काम कर रही है… हम आशावादी हैं कि 200 सीटें तो हम पार करेंगे।”
#WATCH | कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "वे चारों तरफ से अत्याचार कर रहे हैं… प्रधानमंत्री, गृह मंत्री खुद दखल दे रहे हैं… यह सब क्यों?… उनका कोई नहीं है, उनके मतदाता नहीं है, इसलिए सेंट्रल फोर्स लगा रहे हैं, सेंट्रल… pic.twitter.com/gpp4LmFrod
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
वोटिंग के बाद बूथों पर EVM को सील करने की प्रक्रिया शुरू
#WATCH | West Bengal | EVMs are being sealed by polling officials as the voting for the second phase of the #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 concludes; Visuals from a polling booth in Hooghly
As of 5 pm, the approximate voter turnout of 89.99% has been recorded in West… pic.twitter.com/BQTiicllpA
— ANI (@ANI) April 29, 2026
कुणाल घोष बोले– TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि पहले चरण के मतदान में TMC की सेंचुरी हो गई थी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बोल रहे हैं कि इस बार बंगाल में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। जितना ज्यादा मतदान हुआ, उतने ज्यादा वोटों से TMC जीतेगी।
#WATCH | कोलकाता: TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "पहले चरण के मतदान में TMC की सेंचुरी हो गई थी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बोल रहे हैं कि इस बार बंगाल में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी… हम माताओं, बहनों को धन्यवाद देते हैं। जितना ज्यादा… pic.twitter.com/fjcaDEaeL3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
बंगाल में चुनाव के बाद भी केंद्रीय सुरक्षा बलों की 700 कंपनियां तैनात रहेंगी
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रहेगी। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 4 मई को नतीजे आने के बाद भी राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की करीब 700 कंपनियां तैनात रहेंगी। बंगाल में यह अब तक की सबसे बड़ी पोस्ट-इलेक्शन तैनाती बताई जा रही है। आयोग का कहना है कि इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना, काउंटिंग और उसके बाद की स्थिति को शांतिपूर्ण रखना है।



Post Comment