महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने पोस्‍ट कर दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने पोस्‍ट कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गुरुवार (30 जनवरी) को 77वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेता राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा- ‘पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।’

राहुल गांधी ने लिखा- ‘गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वावलंबन और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण के प्रति उनके विचार देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा- ‘बापू को श्रद्धांजलि, वे हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा- शहीद दिवस पर हम बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक रहे। सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग को प्रकाशित करते रहते हैं। हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जो समानता और सभी के उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं। आइए हम भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें।’

30 जनवरी को शहीद दिवस मनाता है भारत

बता दें कि भारत हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाने और देश की आजादी में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए शहीद दिवस मनाता है। शहीद दिवस के इस अवसर पर, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय (एनजीएम) ने भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और प्रसार भारती अभिलेखागार के सहयोग से ‘महात्मा की यात्रा: उनके अपने दस्तावेजों के माध्यम से’ शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी की घोषणा की है।

Previous post

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ भगदड़ मामला, सरकार ने कुंभ 2019 में तैनात रहे अफसरों को तत्काल भेजा  

Next post

वाराणसी-दिल्ली में फंसे पांच लाख यात्री, 21 ट्रेन हुईं रद्द; दिल्‍ली-आगरा वन्देभारत भी निरस्‍त

Post Comment

You May Have Missed