मानसूनी आफत: मिजोरम में 11 दिन में 626 लैंडस्लाइड, असम-मणिपुर में बाढ़ का कहर

मानसूनी आफत: मिजोरम में 11 दिन में 626 लैंडस्लाइड, असम-मणिपुर में बाढ़ का कहर

नई दिल्‍ली: मानसून की तेज बारिश धीरे-धीरे कई राज्‍यों के लिए आफत बनती जा रही है। मणिपुर में आई बाढ़ से 1.64 लाख लोग प्रभावित हैं, जबकि 35 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। राज्‍य में लगभग 4 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बीते 4 दिन में 100 से ज्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। नगालैंड को मणिपुर से जोड़ने वाला NH-2 का 50 मीटर का हिस्सा धंस गया है।

मिजोरम सरकार ने टूरिस्ट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 24 मई से तेज बारिश जारी है। ऐसे में 13 जून तक यहां आने से बचें। 24 मई से 3 जून तक 11 दिनों में राज्य में 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। असम में मंगलवार को बाढ़ से 6 और लोगों की मौत हो गई। यहां लैंडस्लाइड-बाढ़ में मरने वालों आंकड़ा 17 पहुंच गया है। राज्य के 21 जिले के 6.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हैलाकांडी में कटाखाल नदी का जलस्तर सबसे ज्यादा है।

मध्‍यप्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश

मुंबई में आज सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने कल के लिए चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक मुंबई के कुछ इलाकों में कल गरज के साथ बिजली चमकने, बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश और बिहार में भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज दोनों राज्यों में 60kmph की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। एमपी के 17 और बिहार के 29 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Post Comment

You May Have Missed