उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi, Dayashankar Singh, Minister of State for Transport Dayashankar Singh, Rakshabandhan 2025, UP Transport Department, UPSRTC, Yogi Adityanath, दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, यूपी परिवहन विभाग, यूपीएसआरटीसी, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन 2025, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
रक्षाबंधन पर 61 लाख महिलाओं को मिली फ्री बस सेवा, मंत्री दयाशंकर सिंह ने जताया सीएम योगी का आभार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी गई मुफ्त परिवहन सेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं एवं उनके साथ एक सहयात्री के लिए 66 घंटे की मुफ्त यात्रा की घोषणा प्रदेश की महिलाओं, बहनों एवं बेटियों एक अत्यन्त सराहनीय एवं जनहित कदम रहा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में इस वर्ष करीब 61 लाख महिलाओं ने, जबकि 09 लाख सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।
परिवहन मंत्री ने कहा कि यह सरकार की महिला सशक्तीकरण के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। रक्षाबंधन पर्व पर लाखों बहनों अपने भाईयों तक सहजता से पहुंच सके और अपने परिवार के साथ इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री जी द्वारा उठाया गया यह कदम वास्तव में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान परिवहन निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूरी लगनता एवं मेहनत के साथ कार्य करते हुए रक्षाबंधन पर्व को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया, जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं।
सीएम योगी ने किया था ऐलान
गौरतलब है कि रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और उनके एक सहयात्री को तीन दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया था। यह योजना 8 अगस्त 2025 सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक लागू रही। इस दौरान यूपीएसआरटीसी की सभी श्रेणी की बसों में महिलाएं और उनके साथ एक सहयात्री बिना टिकट यात्रा करने की सुविधा का लाभ मिला।



Post Comment