उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM; UPPCL के एमडी भी हटाए गए

यूपी में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM; UPPCL के एमडी भी हटाए गए

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के योगी सरकार ने रविवार (19 अप्रैल) देर रात 40 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 12 महिला अफसर हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अनबन के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। किंजल सिंह की सात महीने पहले ही परिवहन विभाग में नियुक्ति हुई थी।

हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया है। वहीं, यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल यूपी में नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर विवाद की वजह से इन पर सवाल उठ रहे थे।

लंबे मंथन के बाद जारी हुई ट्रांसफर लिस्‍ट

औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। सरकार ने लंबे मंथन के बाद आईएएस की तबादला सूची जारी की। आठ डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का जिलाधिकारी बनाया है, जबकि सात अफसरों को अन्य विभाग में तैनाती दी गई है। लखीमपुर खीरी की DM दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया है। आगरा के DM अरविंद मल्लपा बांगरी को CM योगी का विशेष सचिव बनाया गया है।

यूपी में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM; UPPCL के एमडी भी हटाए गए

यूपी में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM; UPPCL के एमडी भी हटाए गए

यूपी में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM; UPPCL के एमडी भी हटाए गए

श्रावस्‍ती के डीएम का भी तबादला

बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया है। झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी रविन्दर सिंह को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया है। रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक बनाया है। श्रावस्ती के डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *