हिमाचल में लैंडस्लाइड से 385 सड़कें बंद, महाराष्‍ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी

हिमाचल में लैंडस्लाइड से 385 सड़कें बंद, महाराष्‍ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली, गोवा, तेलंगाना सहित 6 राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हैं। राज्य में 22 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से, अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 लापता हैं। इस दौरान 1382 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति भी नष्ट हो चुकी है।

नेपाल में भारी बारिश, कोसी नदी का जलस्‍तर बढ़ा

उधर, हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर नहरों में चार लाशें मिलीं। दिल्ली-NCR में बीते दिन लगातार बारिश से सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। नोएडा में 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। देर रात कोसी बराज के 26 गेट खोले गए और करीब 1.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लैंडस्लाइड की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश की वजह से कई घर तबाह हो गए। पीड़ित मोहम्मद शरीफ ने बताया कि हम पहले ही आधे परिवार को यहां से हटा चुके थे। हम प्रशासन से मदद की अपील करते हैं ताकि कहीं और अपना घर बना सकें। इलाके में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।

24 जुलाई को बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक।

बारिश का यलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, झारखंड, मेघालय, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

बारिश का ग्रीन अलर्ट

राजस्थान।

Post Comment

You May Have Missed