महाराष्ट्र में बाढ़ में बहे तीन हजार LPG सिलेंडर, दिल्‍ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बाढ़ में बहे तीन हजार LPG सिलेंडर, दिल्‍ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत

नई दिल्‍ली: देश के अलग-अलग राज्‍यों में मानसून अपनी रूप दिखा रहा है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद तीन हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सिलेंडर बहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं सिलेंडर मिले तो उसे न छुएं और न ही घर ले जाएं।

मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात बारिश से एक मकान ढह गया। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग मलबे में दब गए। तीनों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अलवर में बारिश से बाजार में सड़कें डूब गईं।

दिल्‍ली-गुजरात में बारिश से बाढ़ जैसे हालात

इधर, दिल्ली में आज सुबह से बारिश हो रही है। रेलवे स्टेशन, मुनिरका और कई इलाकों में सड़कें डूब गई। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को रोहिणी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

गुजरात के सूरत में लगातार तीन दिनों से जारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ में तीन दिनों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के कारण कचरे का पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे बिल्डिंग ढह गई।

लोनावला-करजत में लैंडस्वाइड के बाद 8 ट्रेनें रद्द

महाराष्ट्र के लोनावला-करजत घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड के बाद ट्रैक साफ करने का काम जारी है। सेंट्रल रेलवे ने 9 के लिए 7 और 10 जुलाई के लिए एक ट्रेन रद्द कर दी है। 09 जुलाई को पुणे-CSMT डेक्कन क्वीन, CSMT-पुणे डेक्कन क्वीन, CSMT-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस, पुणे-CSMT डेक्कन एक्सप्रेस, CSMT-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुणे-CSMT इंटरसिटी एक्सप्रेस और साईनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं। 10 जुलाई को दादर-सातारा एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी।

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, घाट सेक्शन की तीन लाइनों में से बीच वाली लाइन पर 7 जुलाई की शाम से ट्रेनें फिर चलने लगी हैं। बाकी दो लाइनों से मलबा हटाने और ट्रैक ठीक करने का काम जारी है। अब तक 6 किलोमीटर लंबा ट्रैक साफ किया जा चुका है। इसके लिए 1100 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं। 05 जुलाई को तेज बारिश के बाद लोनावला-करजत घाट सेक्शन में भूस्खलन हुआ था। इससे राजमाची किले की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया था। रेलवे ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस NTES पर देखने की अपील की है।

वायनाड में लैंडस्लाइड के दो दिन बाद एक और शव मिला

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक और शव बरामद किया गया। 7 जून को वायनाड में लैंडस्लाइड हुआ था।

उत्तर प्रदेश: आगरा में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई।

दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरा

इंडिया गेट समेत दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच कर्तव्य पथ के आसपास के इलाकों से बारिश का वीडियो सामने आया है।

Post Comment

You May Have Missed