रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, आने-जाने का ट्रेन टिकट बुक करने पर 20% की छूट

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, आने-जाने का ट्रेन टिकट बुक करने पर 20% की छूट

नई दिल्‍ली: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने दिवाली और अन्य त्‍योहारों को देखते हुए घर जाने वालों के लिए प्रायोगिक आधार (Experimental Base) पर शनिवार को एक स्कीम शुरू की है। रेल मंत्रालय की इस स्‍कीम में अगर कोई आने और जाने का टिकट एकसाथ बुक करता है तो रिटर्न टिकट पर 20% का डिस्काउंट मिलेगा।

रेलवे की इस स्‍कीम से उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो घर जाने और वापस आने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। रेलवे ने त्योहारों के समय टिकट के लिए भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला एक्सपेरिमेंटल बेस पर लिया है।

आने-जाने दोनों टिकट एकसाथ बुक करने पर मिलेगा फायदा

ट्रेन एक जोड़ी की ही होनी चाहिए

अगर आप अहमदाबाद एक्सप्रेस से पटना जाते हैं, तो इसी जोड़ी की वापसी ट्रेन से रिटर्न टिकट करना होगा। जैसे- अहमदाबाद-बरौनी (19484) से जाते हैं तो रिटर्न इसी जोड़ी की ट्रेन बरौनी-अहमदाबाद (19483) से रिटर्न होना होगा।

टिकट डिटेल्स समान होनी चाहिए

टिकट में दी गई सभी डिटेल्स एक समान होनी चाहिए। यानी सोर्स और डेस्टिनेशन (कहां से कहां तक जाना है), यात्री का नाम, उम्र, दूरी और क्लास (स्लीपर, 3 AC, 2 AC) जैसी चीजें दोनों टिकट में एक होनी चाहिए।

रेलवे की राउंड ट्रिप फेस्टिव पैकेज

सुविधा केवल कंफर्म टिकट पर लागू होगी। 20% डिस्काउंट रिटर्न टिकट के बेस फेयर पर मिलेगा।

बुकिंग सामान क्लास और समान जोड़ी की ट्रेन में होनी चाहिए।

बुक किए गए टिकट को कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलेगा।

PNR चार्ट बनने के समय कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। बुक होने के बाद टिकट में कोई सुधार या बदलाव नहीं कर पाएंगे।

दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक होने चाहिए, चाहे वह ऑनलाइन हो या काउंटर से। वापसी टिकट बुक करते समय कोई अतिरिक्त छूट, कूपन, वाउचर, पास या PTO लागू नहीं होगा।

14 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग

रेलवे के अनुसार, इस छूट का फायदा लेने के लिए 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2025 तक के लिए जाने वाले टिकट और वापसी के लिए 17 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 के बीच यात्रा का टिकट बुक करना होगा। बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी।

डायनेमिक प्राइसिंग वाली ट्रेनों में नहीं मिलेगा डिस्काउंट

ये छूट फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों, जैसे- शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, सुविधा एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू नहीं होगी। मगर, इसके अलावा सभी श्रेणियों और खासकर ऑन डिमांड ट्रेनें यानी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें इस छूट के दायरे में शामिल हैं।

AskDISHA 2.0 से बोलकर बुक कर सकते हैं टिकट

IRCTC के AI-पावर्ड चैट बोट AskDISHA 2.0 से आप बोलकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। ये हिंदी, इंग्लिश, गुजराती या अन्य कई भाषाओं को समझता है। रेलवे ने हाल ही में यह सुविधा शुरू की है।

आसान स्टेप्स में बुक करें ट्रेन टिकट

IRCTC वेबसाइट/ऐप खोलें Ask DISHA पर क्लिक करें।

चैट में टाइप करें टिकिट बुक बोलकर कमांड दें।

सोर्स, डेस्टिनेशन, ट्रैवल डेट और कोच क्लास (जैसे स्लीपर, 3AC) बताएं।

आपको उपलब्ध ट्रेन, टाइमिंग और सीट अवेलेबिलिटी दिखाएगा।

पसंद की ट्रेन, कोच और सीट चुनें, पैसेंजर एड करें।

अब OTP से पेमेंट कर टिकट कन्फर्म करें।

Post Comment

You May Have Missed