देश-दुनिया, राजनीति

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 18 मजदूरों की मौत, सीएम स्‍टालिन ने जताया दु:ख

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 18 मजदूरों की मौत, सीएम स्‍टालिन ने जताया दु:ख

विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार (19 अप्रैल) को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं, जो करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी पटाखे फूटते रहे, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई। शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ है, जहां मजदूर कच्चे सामान के साथ काम कर रहे थे।

मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- ‘मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है। साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।’

6 दिन पहले भी धमाके में दो लोगों की मौत हुई थी

इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *