यूपी में 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, सीतापुर के नए एसपी बने अंकुर अग्रवाल

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, सीतापुर के नए एसपी बने अंकुर अग्रवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इस लिस्‍ट में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, साथ ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी नई नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र को अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बांदा के पुलिस अधीक्षक रहे अंकुर अग्रवाल को सीतापुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अंकुर अग्रवाल 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

  • प्रबल प्रताप सिंह- एसपी, महोबा
  • बीबीजीटीएस मूर्ति- एसएसपी, झांसी
  • अरविंद मिश्रा- एसपी, कानपुर देहात
  • अंकुर अग्रवाल- एसपी, सीतापुर
  • पलाश बंसल- एसपी, बांदा
  • अभिषेक यादव- एसपी, पीलीभीत
  • आरती सिंह- एसपी, फतेहगढ़

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, सीतापुर के नए एसपी बने अंकुर अग्रवाल

रोहित मिश्रा बने एसपी रेलवे लखनऊ

इसके अलावा पूजा यादव को सेनानायक 45 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, अमित कुमार द्वितीय को सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, आलोक प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था गाजियाबाद कमिश्नरेट, प्रशांत वर्मा को एसपी रेलवे प्रयागराज, अविनाश पांडे को सेनानायक पहली वाहिनी एसएसएफ लखनऊ और रोहित मिश्रा को एसपी रेलवे, लखनऊ बनाया गया है।

Post Comment

You May Have Missed