बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट में 111 नाम, एक्ट्रेस रूपा गांगुली को टिकट; असम में जालुकबारी से लड़ेंगे CM हिमंता

बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट में 111 नाम, एक्ट्रेस रूपा गांगुली को टिकट; असम में जालुकबारी से लड़ेंगे CM हिमंता

नई दिल्‍ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (19 मार्च) को उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 111 कैंडिडेट्स के नाम हैं। एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने सोमवार को 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी।

इसके पहले सुबह असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने एक दिन कांग्रेस छोड़कर पार्टी जॉइन करने वाले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

इधर, प्रद्युत बोरदोलोई के BJP में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। प्रतीक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि अब उनका कांग्रेस उम्मीदवार बने रहना सही नहीं होगा।

85 साल से अधिक उम्र के वोटर्स पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे

भारत निर्वाचन आयोग आगामी विधानसभा चुनावों में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, सेवारत मतदाताओं और चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं को पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) से वोट देने की सुविधा देगा। ये सुविधा 85 साल से अधिक उम्र के वोटर्स और दिव्यांगजन (दिव्यांग) को मिलेगी। ऐसे वोटर्स फॉर्म 12 डी भरकर और चुनाव अधिसूचना के 5 दिनों के भीतर अपने मतदान अधिकारी के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मतदान दल संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा तैयार की गई अनुसूची के अनुसार उनके घरों से वोट एकत्र करेंगे और इसे उम्मीदवारों के साथ भी साझा किया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed