उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से फंसे 1000 लोग, राजस्थान में छह ट्रेन रद्द; दो दिन बाद मानसून पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली: देशभर को कवर करने में मानसून को 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंसे हैं। 10 जिलों में बारिश के कारण आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया।
उत्तर प्रदेश के 69 शहरों में गुरुवार को बारिश हुई। बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। हरदोई में 2 बहनें नदी में बह गईं। राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया और 6 लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में भी कच्चा मकान ढहने से माता-पिता और बच्चा दब गया। राज्य में 6 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं। दिल्ली में बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम लगा।
#WATCH | Delhi: An 8-year-old boy allegedly died after drowning in rainwater in the Badli area. (09.07)
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/LQqcZzpom9
— ANI (@ANI) July 9, 2026
सुपर टायफून ‘बावी’ से मानसून की रफ्तार धीमी होगी
फिलीपींस के उत्तर में प्रशांत महासागर में सुपर टायफून ‘बावी’ बना है। यह ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। चौथी कैटेगरी के इस तूफान का असर 3 से 4 हजार किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक पड़ रहा है।
जब तक यह तूफान चीन में नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में बारिश कराने वाला नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो दिन बाद से देश के कई हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। अगले करीब एक हफ्ते तक अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।
उत्तराखंड: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर पानी का स्तर बढ़ने से घाट का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है।
ऋषिकेश, उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। pic.twitter.com/47gtOWVpr8
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 10, 2026
मानसून ने 36 दिन में पूरा देश कवर किया
मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।
अगले 2 दिन मौसम का हाल
11 जुलाई– यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है। बिहार के 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। केरलम के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट। बिहार के 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट।
12 जुलाई– पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।



Post Comment