‘जब सत्ता तानाशाही बन जाए तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है’, तिहाड़ में सरेंडर से पहले बोले सीएम केजरीवाल

तिहाड़ में सरेंडर से पहले बोले सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने पर रविवार (2 जून) को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। अपने आवास से निकलकर वह राजघाट और हनुमान मंदिर गए। इसके बाद पार्टी दफ्तर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। इसके बाद यहां से वह तिहाड़ के लिए रवाना होंगे।

आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जरूरी नहीं, देश जरूरी है। आपका बेटा दोबारा जेल जा रहा है। मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है। मोदी जी ने भी माना कि केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर है। मान लिया कि मैं अनुभवी चोर है। आपने बिना किसी सबूत के मुझे जेल में डाल दिया। आपने भारी बहुमत वाली सरकार को जेल में डाल दिया। यही तो तानाशाही है, जिसका मन होगा ये जेल में डाल देंगे। इसी तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं।

भगत सिंह की बात

केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि जब सत्ता तानाशाही बन जाए तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है। भगत सिंह देश को आजाद कराने के लिए जेल गए थे। इस बार मैं जेल जा रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि कब वापस आऊंगा। ये हमारे साथ जेल में क्या-क्या करेंगे? मैं इस देश के लिए जेल जा रहा हूं।

4 जून को भी मंगलवार है: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं राजघाट गया था। गांधी जी भी तानाशाही के खिलाफ थे। फिर मैं हनुमान मंदिर गया। बजरंगबली का मैं भक्त हूं। आपको पता है, 4 जून को भी मंगलवार है और इस दिन ही हनुमान जी की पूजा होती है। उस दिन ऐतिहासिक फैसला आएगा।

राजघाट के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल

राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें नमन करने के बाद दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके बेटे और बेटी भी मौजूद रहीं।

Post Comment

You May Have Missed