क्या अब पर्दे पर John Wick के रूप में नहीं दिखेंगे कीनू रीव्स? एक्‍टर ने दिया बड़ा अपडेट

क्या अब पर्दे पर John Wick के रूप में नहीं दिखेंगे कीनू रीव्स? एक्‍टर ने दिया बड़ा अपडेट

John Wick Part 5: हॉलीवुड के सुपरस्टार कीनू रीव्स की ‘जॉन विक’ फ्रेंचाइजी की वजह से एक अलग पहचान है। हाल ही में एक्‍टर ने एक बातचीत में इसके पांचवे भाग में लौटने की संभावनाओं पर खुलकर बात की। अभिनेता के अनुसार, उनका दिल इसके लिए तैयार है, लेकिन शरीर खासकर उनके घुटने इस चुनौती को झेलने के लिए अब सक्षम नहीं हैं।

कीनू रीव्‍स ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि जॉन विक की भूमिका के लिए उन्हें काफी शारीरिक मेहनत करनी पड़ी, जिससे उनके घुटनों पर दबाव पड़ा। उन्होंने कहा, “आप कभी नहीं कह सकते, लेकिन अब मेरे घुटने कह रहे हैं कि ‘आप एक और जॉन विक नहीं कर सकते।”

जॉन विक से है कीनू को गहरा लगाव

हालांकि, अभिनेता कीनू ने उस भूमिका के लिए गहरा लगाव व्यक्त किया, जिसने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बनाया है। उन्होंने स्वीकार किया कि अब ‘जॉन विक’ जैसी भूमिका निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। फिर भी कीनू रीव्स जॉन विक यूनिवर्स से जुड़े हुए हैं। वह आगामी फिल्म ‘फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक: बैलेरीना’ में कैमियो करने वाले हैं। यह फिल्म 6 जून को रिलीज होगी।

2014 में शुरू हुई थी फ्रेंचाइजी

कीनू रीव्‍स ने इस बातचीत में ‘जॉन विक’ के साथ अपने सफर को बेहद खास बताया। यह फ्रेंचाइजी साल 2014 में शुरू हुई थी। अब यह फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। फ्रेंचाइजी के पहले तीन भागों ने दुनियाभर में 10 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।

Previous post

IND vs AUS Test 2024: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने नीतीश कुमार

Next post

पंचतत्‍व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि; राष्ट्रपति-पीएम और सोनिया-राहुल भी पहुंचे

Post Comment

You May Have Missed