उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

उत्‍तर भारत में कड़ाकेदार ठंड, भोपाल-इंदौर में सबसे कम तापमान; दिल्‍ली में GRAP-III लागू  

उत्‍तर भारत में कड़ाकेदार ठंड, भोपाल-इंदौर में सबसे कम तापमान; दिल्‍ली में GRAP-III लागू  

नई दिल्‍ली: उत्तर भारत में ठंड ने अपना कड़ाकेदार असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को राजस्थान में दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक रहा। सीकर 4.3 डिग्री पारे के साथ सबसे ठंडा रहा।

वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर दोनों जगह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। 84 साल में नवंबर का यह सबसे कम तापमान है। भोपाल में 24 घंटे में पारा 1.6 डिग्री और गिरा। यह सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे रहा, जबकि इंदौर में सामान्य से 8.8 डिग्री कम दर्ज हुआ।

दिल्‍ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

इधर, दिल्ली में रविवार को ठंड ने नवंबर में 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। हालांकि, अभी कोल्ड वेव घोषित नहीं की गई, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि अगर सोमवार को भी दो या ज्यादा मौसम केंद्र लगातार दूसरे दिन मानक पूरे करते हैं तो कोल्ड वेव की घोषणा कर दी जाएगी।

वहीं, दिल्ली में सोमवार को लगातार चौथे दिन बहुत खराब श्रेणी का प्रदूषण दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 359 रहा। यह स्थिति तब है, जब दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए GRAP-III पहले से लागू है।

GRAP स्टेज-3 के तहत प्रतिबंध

  • गैर-जरूरी निर्माण-तोड़फोड़ का काम बंद।
  • BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहन प्रतिबंधित।
  • डीजल ट्रकों की एंट्री बंद, जरूरी सामान वालों को छूट।
  • धूल नियंत्रण और कचरा जलाने पर सख्त रोक।
  • कोयला/डीजल आधारित इंडस्ट्री/फैक्ट्री बंद।
  • केवल CNG, PNG या बिजली से चलने वाले उद्योग चालू।
  • स्कूलों/ऑफिस के संचालन पर समीक्षा की जा सकती है।
  • डीजल जेनरेटर सेट्स पर रोक, सिर्फ आपात सेवाओं को अनुमति।
  • नगर निगम और पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाती है।
  • सड़क सफाई और पानी छिड़काव बढ़ाया जाता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *