लखनऊ में लगा पोस्‍टर, अखिलेश यादव को बताया गया ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’

लखनऊ में लगा पोस्‍टर, अखिलेश यादव को बताया गया ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह अलग ही रहता है। इसका नजारा एक बार फिर देखने को मिला है। राजधानी में सपा पार्टी कार्यालय के पास एक पोस्टर अखिलेश यादव को जन्मदिवस की बधाई देते हुए लगाया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में अखिलेश की फोटो के साथ लिखा है ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’। इसे देखकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए होर्डिंग्स राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं। पोस्टर में लिखा है- 2024 में “बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है सत्ताईस का सत्ताधीश कौन होगा…” इस पोस्टर में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई संस्कृत में भी दी गई है। लिखा है कि “त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि”।

बताया जा रहा है कि यह पोस्‍टर जयराम पांडेय नाम के नेता ने लगाया है। यह संतकबीरनगर के मेंहदावल के रहने वाले हैं। इन पोस्टर्स ने राजनीतिक चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है।

Previous post

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से किया नामांकन, ​​​​​​​बोलीं- मैं पहली बार अपने लिए समर्थन मांग रही हूं

Next post

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट देगी सरकार

Post Comment

You May Have Missed