लखनऊ में बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया गया पोस्टर, अखिलेश से पूछा- हिंदुओं से इतनी नफरत क्‍यों?

लखनऊ में बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया गया पोस्टर, अखिलेश से पूछा- हिंदुओं से इतनी नफरत क्‍यों?

लखनऊ: राजधानी में एक बार फिर सियासी पोस्टर वार ने शुरू हो गया है। शुक्रवार को सपा कार्यालय के बाहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्टर लगाया गया, जिसमें उन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया गया है। यह पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने लगवाया है।

इस पोस्टर में लिखा गया- शर्म करो अखिलेश यादव जी। खूंखार अपराधी मुख्तार अंसारी की मौत पर संवेदनाएं, लेकिन आतंकी हमले में मारे गए हिन्दू युवक शुभम द्विवेदी के घर जाने में खत्म हो गईं भावनाएं? पोस्टर में यह भी सवाल उठाया गया है- फर्क है साफ शायद! आतंकियों से रिश्ता है खास। हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? पूछता है हिंदू समाज।

लखनऊ में बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया गया पोस्टर, अखिलेश से पूछा- हिंदुओं से इतनी नफरत क्‍यों?

सपा ने नहीं दिया कोई बयान

पोस्टर लगने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने इसे जनता की आवाज बताया है तो वहीं, सपा की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

Post Comment

You May Have Missed