उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी में मानसून: गोंडा में बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ, बरेली समेत 13 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसून: गोंडा में बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ, बरेली समेत 13 जिलों में अलर्ट

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के 13 जिलों में मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 0.5 मिमी बारिश हुई। ये औसत अनुमान 5.5 मिमी से 90% कम है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मानसून के फिर से एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इस मानसून सीजन प्रदेश में एटा में सबसे कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने यहां 677 मिमी बारिश का अनुमान जताया था, जबकि सिर्फ 73 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड हुई है। ये अनुमान से 89% कम है। प्रदेश में गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। बस स्टैंड पर खड़ी बसें बाढ़ के पानी से आधी डूब गईं।

सांसद हेमा मालिनी ने बाढ़ प्रभावित लोगों का जाना हाल

वहीं, सांसद हेमा मालिनी बुधवार को वृंदावन के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचीं और हालचाल जाना। उन्‍होंने पूछा कि खाना और दूध मिल रहा है कि नहीं? इसके बाद बच्चे को गोद में उठाकर दुलारा। उसके बाद मां से नाम पूछा तो बताया कृष्णा। उसके बाद रेस्क्यू किए गए पशुओं को चारा खिलाया।

यूपी में मानसून: गोंडा में बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ, बरेली समेत 13 जिलों में अलर्टयूपी में मानसून: गोंडा में बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ, बरेली समेत 13 जिलों में अलर्ट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आगरा में हाथी घाट तक यमुना की बाढ़ पहुंच गई है। श्मशान घाट डूब गए हैं। ऐसे में लोगों को सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। 25 कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 4000 परिवार के लोग प्रभावित हो गए हैं। सोमवार को किला घाट पर सड़क पर जलभराव के बीच एक घोड़ा गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

गोंडा में बाढ़ में बहकर आया मगरमच्‍छ

इसके अलावा गोंडा में बाढ़ में बहकर मगरमच्छ आया और रिहायशी इलाके में घुस गया। रात 12 बजे ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। फिर वन विभाग को बुलाकर उसे सौंप दिया। कानपुर के 12 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे 4000 से अधिक परिवार प्रभावित हो गए हैं।

फिरोजाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ा, 21 गांवों में पानी घुसा

फिरोजाबाद में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह जलस्तर में करीब डेढ़ फीट की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का पानी 21 गांवों में घुस गया है। किसानों की फसलें डूब गई हैं। प्राथमिक विद्यालय भी जलमग्न हो गया है। श्मशान घाट डूब गया है। बाढ़ चौकी के पास का हैंडपंप भी पानी में समा गया है।

यूपी में मानसून: गोंडा में बाढ़ में बहकर आया मगरमच्छ, बरेली समेत 13 जिलों में अलर्ट

13 जिलों में बारिश का अलर्ट

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बारिश का अलर्ट है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *